
साहसिक निर्णयवाला बजट, कृषि व स्वास्थ्य पर मिलेगा बड़ा रकम
जमशेदपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (सीए संस्थान आईसीएआई) जमशेदपुर शाखा के पदाधिकारियों ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुल मिलाकर यह एक साहसिक निर्णय लेने वाला बजट बताया। सोमवार को बिष्टुपुर स्थित आईसीएआई कार्यालय में शाखा अध्यक्ष सीए संजय गोयल ने बताया कि बजट में कृषि तथा स्वस्थ पर काफी बड़ा रकम आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि छोटी कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है। अब दो करोड़ कि पूंजी तथा 20 करोड़ तक कि कारोबार वाली कंपनियों को भी अब छोटी कंपनी कहा जाएगा। शाखा सचिव सीए सुगम सरायवाला ने बताया कि अब 75 के ऊपर के लोगो को अब इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरना पड़ेगा अगर उनका आय सिर्फ पेंशन और ब्याज से है। उन्होंने यह भी बताया कि अब से व्यापार में भविष्य निधि में कर्मचारी का योगदान का छूट तभी मिलेगा अगर वह तय समय में जमा किया गया है। टैक्स ऑडिट कि सीमा को 5 करोड़ से बढ़ा के 10 करोड़ तक कर दी गई है अगर उस व्यवसाय का 95 प्रतिशत लेनदेन डिजिटल मोड में हो। पुनः बैंक मे डिपोजिट कि बीमा से सुरक्षा 1 लाख से बढ़ा के 5 लाख कर दी गई है। एमएसएमई के राहत के लिए भी ठोस कदम उठाया गया है। आयरन एवम स्टील तथा सोना चांदी में कस्टम ड्यूटी घटने से सस्ते हुए है। जीएसटी मे भी अब ग्रोस टैक्स लाइबिलिटी के बदले अब नेट टैक्स लाइबिलिटी मे ब्याज लगेगा। यह बहुत ही सहरानिया कदम है। इस साल के बजट में सरकार का मुख्य जोर पूंजीगत खर्चो के द्वारा जीडीपी ग्रोथ एवम अप्रत्यक्ष करो में सीमा शुल्क और वस्तु एवम सेवा कर सुधार में टेक्नोलॉजी के प्रयोग द्वारा मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेस का पालन करना है, इससे करदाताओं के लिए काफी सुविधा मिलेगी। प्रेस वार्ता में सीए विकास अग्रवाल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, सीए पंकज शंगरी, सीए योगेश शर्मा, सीए बिनोद सरायवाला आदि उपस्थित थे।


