
जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के मकान नबंर -12 मेें अज्ञात अपराधियों टाटा स्टील के सप्लायर ऋषिकेश चंद्र के घर पर तीन चार राउंड फायरिंग करने की है।वही गोली चलने की जानकारी ऋषिकेश चंद्र को सुबह मिली ।जब वह अपने कार के पास आए तो उनके फॉर्च्यूनर कार के शीशे में टुटी है।और सीट पर गोली के निशान है। यही नही वहा पर उन्हे एक पत्र भी उन्हे मिला है। जिसमें रंगदारी नही देने पर अंजाम भुगतने की घमकी दी गई है। उसके बाद ऋषिकेश चंद्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।वहीं फायरिंग की बात सामने आने के बाद आसपास दहशत फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने पहले भी ऋषिकेश चंद्र को धमकी दी थी। ऋषिकेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि यह दहशत गर्द लोग हैं। डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने की नीयत से फायरिंग की गई है।वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की तलाश मे जुट गई है।


