
जमशेदपुर – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार को सामाजिक सेवा संघ ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साकची आमबगान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर के सदस्यों ने बारी बरी से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके अन्याय के विरुद्ध काम करने के संकल्प को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश सामंत,सोपोन करूवा,भूपति सरदार, सोनू श्रीवास्तव, किशोर मुखी,जयराम मुखी,थापा हेसा,किस्टो तापे,किशनो हेम्ब्रम आदि लोग उपस्थित थे।

