
पारडीह में चौपाल लगा मांगा इंसाफ*


जमशेदपुर।
दिल्ली की तर्ज पर किसान आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में रोजाना लगायी जाने वाली चौपाल का मंगलवार को 18वां दिन था। पारडीह चौक में लगी चौपाल में आंदोलनकारियों ने सरकार से इन्साफ मांगा।
चौपाल के मुख्य आयोजनकर्ता व जमशेदपुर के किसान नेता मानगो गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सरकार के अड़ियल रव्वैये के कारण वार्ता फिर एक बार विफल हो गयी और साथ ही साथ एक नयी तारीख भी दे दी गयी। उन्होंने कहा कहा की केंद्र सरकार तारीख पर तारीख दे किसानों लो छलने का काम कर रही है। तारीख पर तारीख की गन्दी राजनीति बंद करे यह दमनकारी सरकार।
चौपाल तो सम्बोधित करते हुए नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि अबतक कुल 57 किसान इंसाफ की आस में अपनी जान गवां चुके हैं। मोदी सरकार किसानों को इंसाफ के साथ-साथ शहीद किसानों के परिवार को मुआवजा भी दे। उन्होंने कहा लगातार 40 दिनों से देश के किसान सड़कों पर कड़कड़ाती ठंड में जान गवां रहे है। यह निंदनीय और दुखदायक है
वक्ता के रुप में कुलविंदर सिंह पन्नू ने भी चौपाल को सम्बोधित किया। इनके अलावा शैलेन्द्र झा, विजय सिंह, इक़बाल सिंह, त्रिलोक सिंह, सीतारामडेरा गुरुद्वारा के सचिव सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, भगत सिंह, राजू सिंह, परमजीत सिंह काले, तेजपाल सिंह, सुखविंदर सिंह राजू व जसबीर सिंह ने भी जनता को सम्बोधित किया।
पारडीह चौपाल में का मंच का संचालन मानगो गुरुद्वारा के सचिव जसवंत सिंह जस्सू ने किया जबकि हीरा सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मनदीप सिंह, बलबीर सिंह और सुखबीर सिंह ने कृषि कानून के विरूद्ध चौपाल में भाग लेकर सफल बनाया।
बताते चलें कि गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो द्वारा किसान बिल के विरोध में एक मुहिम के तहत जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना चौपाल लगायी जा रही है ताकि जनता को जागरूक किया जा सके।

