
जमशेदपुर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा वर्तमान समय में शीतलहरी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा टाटानगर स्टेशन के मुख्य पथो में शहरी क्षेत्रों में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच 100 अदद कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद ने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति ठंड में नही सोये, इसके लिए जिला प्रशासन लोगों को कंबल मुहैया करा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीब व बेसहारा लोगों को रात्रि के समय ठंड एवं शीतलहर से बचने के लिए कम्बल वितरित किया गया। ताकि गरीब व जरूरतमंदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
===========================
*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

