
जमशेदपुर।सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर valorous_hindu नामक एक आईडी से सिख धर्म एवं गुरुओं के बारे में आपत्ति जनक पोस्ट, वीडियो एवं स्टेटस डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने साइबर अपराध थाना, बिस्टुपुर में शिकायत दर्ज करवाते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
उन्होंने बताया कि “उनके मित्र द्वारा उन्हें मैसेज करके बताया गया कि इंस्टाग्राम के इस आईडी से आपत्ति जनक पोस्ट हो रही है, जिसे देखने के बाद उन्होंने पाया कि सिख धर्म एवं गुरुओं को लेकर बेहद ही शर्मनाक एवं आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो एवं स्टेटस उक्त आईडी से डाली जा रही है। जिसे देखने के तुरंत बाद उन्होंने बिस्टुपुर स्थित साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज करवाई।”
उनके साथ संस्था के चैयरमैन श्याम सिंह भाटिया, जे.एस कंबोज, सरबजीत सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।



