सरायकेला।
गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शाॅप कंपनी से लगभग 21 हजार रुपये के पीतल का प्लेट चोरी करते दो युवकों को तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा दबोच लिया गया जबकि अन्य तीन युवक फरार हो गया। दोनों युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने गम्हरिया पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए चुराए गए प्लेट को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में बर्मामाइंस निवासी विमल कुमार शर्मा व गम्हरिया निवासी जीतेन्द्र राम शामिल है। जबकि फरार होने वालों में बर्मामाइंस निवासी भोला सिंह, रवीन्द्र कुमार सिंह व एक अन्य युवक शामिल है। गिरफ्तार दोनों युवकों को चालान कर सरायकेला जेल भेज दिया गया।



