गम्हरिया
—–
भोजवंशीय क्षत्रीय भुईंयाँ समाज के पंचम वार्षिक पाउड़ी पूजनोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड के राजगाँव स्थित पाउड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रातःकाल में 108 कुवाँरी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात् माँ पाउड़ी की पारम्परिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई। साथ ही, दिवंगत समाजसेवियों के आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया। इस मौके पर समाज के सदस्यों द्वारा एक सौ बकरे की बलि भी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक सह पूर्व मंत्री चम्पाई सोरेन, विशिष्ट अतिथि चांडिल के जिप सदस्य ओम प्रकाश लायेक तथा सम्मानित अतिथि के रुप में गम्हरिया के जिप सदस्य सिमाल सोरेन, पूर्णचन्द्र नायक, मुखिया रामू मुर्मु, उप मुखिया पार्वती नायक आदि उपस्थित थे। उन्होंने भी मन्दिर में पूूजा-अर्चना किया। इस मौके पर आयोजित भजन व सभा का संखलन सुधांशु नायक, सुसेन नायक, चैतन्य नायक तथा आनन्द नायक ने किया। इसके आयोजन में समाज के कुष्ण चन्द्र नायक, चेतन नायक, दीपक नायक, वीरेन्द्र नायक, कालीपदो नायक, विश्वास नायक समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। इस मौके पर समाज के काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।



