जमशेदपुर। एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने किसानों के लिये झारखंड के 18 जिलों में मौसम आधारित फसल बीमा योजना (डब्ल्यूबीसीआइएस) और 3 जिलों में संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (एमएनआइएएस) लागू किया है. इसकी पेशकश खरीफ 2014-15 के ऋणी और गैर ऋणी किसानों के लिये की गई. कंपनी द्वारा झारखंड के 18 जिलों में 156089 किसानों को दोनों स्कीम के अंतर्गत कुल 23.55 करोड़ रूपये के दावों का भुगतान किया गया. चाईबासा और सरायकेला जिलों के 13343 किसानों के दावों का भुगतान किया गया.
