

गम्हरिया
—–
कृषि विज्ञान केन्द्र तथा सारना महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड के पिंड्राबेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय मशरुम प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 15 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था। इस मौके पर उपस्थित बीटीएम अंतिमा कुमारी ने मशरुम के उत्पादन पर बल देते हुए कहा कि मशरुम उत्पादन कर महिलाएँ आत्मनिर्भर हो सकती हैं। इस मोके पर प्रशिक्षक डाॅ0 कंचन बाला ने प्रशिक्षणाथर््िायों को मशरुम उत्पादन की तकनीकि जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने मशरुम उत्पादन की विधि की समुचित जानकारी दी। इस मोके पर प्रेम मार्डी, ललिता उरांव, सुशीला मार्डी, सत्यवती मांझी, सलमा बास्के, प्रदीप उरांव, मनसा बेसरा, गुरुचरण बास्के, संजय बेसरा आदि उपस्थित थे।

