विकास के नाम पर जनता देगी वोट: बन्ना गुप्ता

104

 

बन्ना ने किया जमशेदपुर पश्चिम सभा क्षेत्र  से  नामांकन किया

संवाददाता,जमशेदपुर.14 नवम्बर

जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पांच साल में विकास का जो काम किया है, उसी के आधर पर जनता से वोट मांगने जा रहे है। जनता उन्हें भारी मतों से इस बार भी जीतायेगी। विकास का काम किया हूं और आगे भी करूंगा। बन्ना गुप्ता नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बन्ना गुप्ता के साथ प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विजय खां और प्रदेश नेता अजय सिंह आदि शामिल थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी प्राथकिता बताते हुए कहा कि मानगो में एक और नया पुल, फ्रलाई ओवर और ग्रेटर जमशेदपुर बनाना है। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा होता है जबकि विधनसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय भाजपा नेताओं को अपने उपर भरोसा ही नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय नेता नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जनता ने लोस चुनाव में नरेन्द्र मोदी को वोट दिया लेकिन विधनसभा में नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा की नहीं राज्य का विकास करने वालों को राज्य की जनता भारी मतों से वोट देकर जीताने जा रही है।

Local AD

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More