
जमशेदपुर


आईसीआईसीआई बैंक ने आज होम लोन की ब्याज दर 6.70 फीसदी तक घटा दी है। ब्याज दर बैंक द्वारा 10 वर्षों में सबसे कम है। यह 5 मार्च, शुक्रवार से लागू होगी। ग्राहक इस ब्याज दर का लाभ 75 लाख तक के होम लोन के लिए उठा सकते हैं। 75 लाख रुपये से अधिक के राशि के लिए ब्याज दरों को 6.75 फीसदी पर आंका जाता है। इस संबंध में आईसीआईसीआई बैंक के हैड, सिक्योर्ड एसेट्स रवि नारायणन ने कहा कि हम पिछले कुछ महीनों से ऐसे उपभोक्ताओं की ओर से मांग में फिर देख रहे हैं, जो अपने स्वयं के उपभोग के लिए घर खरीदना चाहते हैं। हमारा मानना है कि प्रचलित निम्न ब्याज दरों को देखते हुए किसी व्यक्ति के लिए अपने सपनों के घर को खरीदने के लिए यह एक उपयुक्त समय है। किसी भी बैंक के ग्राहकों के लिए हमारे साथ होम लोन लेना बहुत सुविधाजनक होगा। हमारी पूरी तरह से डिजिटलीकृत होम लोन प्रक्रियाएं हैं, जिसमें तत्काल मंजूरी भी शामिल है।
बता दे जो बैंक के ग्राहक नहीं है, वे होम बायर्स बैंक की वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘आईमोबाइल पे’ के माध्यम से परेशानी मुक्त तरीके से होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे अपने निकटतम आईसीआईसीआई बैंक शाखा में एक सुविधाजनक डिजिटल अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने ऋण का डिजिटल रूप से तुरंत अनुमोदन भी प्राप्त कर सकते हैं।

