
SARAIKELA -KHARSAWA


झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन JSIA का एक 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष फिलिप मैथ्यू, पूर्व अध्यक्ष अरुण खेमका, सचिव अंजय पचेरीवाल के नेतृत्व में ऑटोक्लस्टर के कार्यकलापों की जानकारी लेने और आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए आदित्यपुर आया था।
इस बैठक में उद्योग की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें पर्यावरण नियंत्रण विभाग से उद्योगों के आवेदन पर कोई निर्णय नहीं लेनEऔर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी मुख्य रूप से शामिल थेएशिया और JSIA दोनों संगठन इस बात से सहमत थे कि वर्तमान में एमएसएमई उद्योग काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में उन्हें सरकार की सहायता की जरूरत है. इस संबंध में दोनों संगठनों ने कई पत्र सरकार को लिखे हैं.
ऐसी स्थिति में ऐसी किसी भी तरह की बढ़ोतरी उचित नहीं है और सरकार से मांग करते हैं कि इस बढ़ोतरी को अविलंब वापस लिया जाए.पर्यावरण नियंत्रण विभाग द्वारा उद्योग का सपोर्ट न करने से एक गलत मैसेज उद्योग के बीच में जा रहा है
यह सहमति बनी कि दोनों संगठन मिलकर उद्योग हित में इन दोनों मुद्दों पर सरकार से बात करेंगे और भविष्य में भी इस तरह की कोई भी समस्या आएगी तो उसे मिलकर सुलझाएंगे
एशिया के तरफ से ऑटोक्लस्टर के एमडी श्री एसएन ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष संतोष खेतान, के मुरलीधरन, संतोख सिंह, दिव्यांशु सिन्हा, तापस साहू, अशोक गुप्ता, मनदीप सिंह आदि शामिल थे

