
ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने पत्रकार साथियों की पीड़ा को लेकर उपवास पर बैठे शैलेंद्र जयसवाल बंटी और अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि बंटी ने जो प्रयास किया है वह काबिले तारीफ है और इस सफल प्रयास का असर जरूर दिखाई देगा।


बता दे की बंटी जयसवाल झरिया प्रेस क्लब के सचिव और ऐसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार हैं। वे पत्रकारहित के विषयों पर लगातार सक्रिय भूमिका अदा करते आएं हैं धरना,प्रदर्शन और उपवास में उन्होने ने पत्रकारों के सभी संगठनों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है, धरने को सफल बनाने में कतरास प्रेस क्लब समेत अन्य संगठनों ने भी सराहनीय भूमिका अदा की है।

