Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand News :सरकार ने एक साथ कई IPS अफसरों का किया स्थानांतरण, देखें पूरी लिस्ट
Breaking News

Jharkhand News :सरकार ने एक साथ कई IPS अफसरों का किया स्थानांतरण, देखें पूरी लिस्ट

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम पदों पर बदलाव किए। सबसे बड़ा बदलाव राजधानी रांची में देखने को मिला, जहां चाईबासा एसपी रहे राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी का डीआईजी बनाया गया है।

तबादले में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी और सीआईडी का प्रभार वापस ले लिया गया है। उनकी जगह एसीबी का एडीजी प्रिया दुबे को बनाया गया है, जबकि रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है।

READ MORE :Jharkhand News :राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही -हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री

बोकारो आईजी के पद पर रहे क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया है। दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी के पद पर भेजा गया है। वहीं, सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है और वे जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

बोकारो जोनल आईजी की कमान अब सुनील भास्कर को सौंपी गई है। इसी तरह, आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया है।

डीआईजी स्तर पर भी बड़े फेरबदल हुए हैं। संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है, शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल डीआईजी भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो बने हैं, जबकि मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी मिली है। पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को फिलहाल पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है।

जिलों के एसपी स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। अमित रेनू को चाईबासा का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि देवघर के नए एसपी सौरभ होंगे। अजीत कुमार, जो अभी रांची सिटी एसपी थे, उन्हें रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया है। इसी तरह, कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद और अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया है।

रांची पुलिस में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। पारस राणा को नया सिटी एसपी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। वहीं, राकेश सिंह को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है और वायरलेस एसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

READ MORE :Jharkhand News :राज्य में 26 हजार शिक्षकों की बहाली जल्द – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

जाप (Jharkhand Armed Police) में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। मनोज स्वर्गीयरी को JAP-3 गोविंदपुर का कमांडेंट, जबकि मूमल राजपुरोहित को JAP-8 का कमांडेंट बनाया गया है।

इस तबादले से झारखंड पुलिस के कई अहम पदों पर नई टीम सामने आई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की दिशा में इन अधिकारियों की भूमिका अहम होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS: खेलगांव के स्टेट म्यूजियम में ‘इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन, 160 कलाकारों ने मोहा मन

May 10, 2026

Jamshedpur News: Outraged by ‘Gunda Tax’ in Bengal, Jamshedpur Truck Owners Threaten Indefinite Strike from 15th

May 10, 2026

Jamshedpur News: बंगाल में ‘गुंडा टैक्स’ से आक्रोशित जमशेदपुर के ट्रक मालिक, 15 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.