Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND NEWS :राज्य की समृद्ध सामाजिक- सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को देश- दुनिया में पहचान दिलाने का हो रहा प्रयास – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
Breaking News

JHARKHAND NEWS :राज्य की समृद्ध सामाजिक- सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को देश- दुनिया में पहचान दिलाने का हो रहा प्रयास – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा

===================
◆ मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (जेटीडीसी) के लोगो तथा वेबसाइट का भी किया शुभारंभ, झारखंड के पर्यटक स्थलों को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम
==================
◆ मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से कहा – राज्य की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का करें निर्वहन
=================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा – नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा तथा सेवा देने की दिशा में लगातार हो रहा प्रयास
=================
◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी होंगे सृजित
==================

● राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है

● शहरों का व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से विकास आज की जरूरत

रांची।

झारखंड राज्य को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है । इस कड़ी में नियुक्तियों के साथ-साथ सभी सेक्टरों में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह तथा झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लोगो एवं वेबसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आयोजित की संगोष्ठी

विकास में आपकी अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आज से सरकार के एक अभिन्न के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य का समुचित विकास हो, इसके लिए आप पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे, मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा तथा सेवा देने की दिशा में आपकी भूमिका काफी अहम होगी।

शहरों / नगरों का व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से विकास होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव से शहरों की ओर लोग आ रहे हैं । इस वजह से शहर का आकार और जनसंख्या तेज गति से बढ़ रहा है। ऐसे में शहरों का व्यवस्थित तथा योजनाबद्ध तरीके से विकास आज निहायत ही जरूरी है, ताकि शहरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ शहरवासियों को अच्छी नागरिक सुविधा और सेवाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि अगर शहर अव्यवस्थित तरीके से फैलेंगे तो उसके कई दुष्परिणाम और समस्याएं सामने आएगी, जिसका समाधान काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए, शहरों को पूरी प्लानिंग के साथ विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है।

READ MORE :Jamshedpur News :मुद्दाविहीन पार्टी भाजपा अब संतुलन भी खो चुकी है,एक गैंगस्टर सूर्या हांसदा के लिए उठा रही है आवाज -कुणाल षाड़ंगी

पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुदरत ने झारखंड को ना सिर्फ खनिज संपदा, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनोखा उपहार दिया है। झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं , लेकिन कहीं ना कहीं किसी न किसी कारण से यह क्षेत्र अब तक विकास से अछूता रहा था। लेकिन, हमारी सरकार अपने राज्य की समृद्ध सामाजिक सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती को देश- दुनिया के मानचित्र पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में आज पर्यटन विभाग से जुड़े “लोगो” एवं वेबसाइट का अनावरण किया गया है। इसके माध्यम से हम ना सिर्फ झारखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने दिखा सकते हैं, बल्कि सैलानियों को भी आकर्षित करने में कामयाब होंगे।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यही वजह है कि हमारी सरकार यहां के पर्यटक स्थलों के आकर्षक विकास के साथ-साथ आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को जितना बढ़ावा मिलेगा , रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका सीधा फायदा यहां के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। यही वजह है कि सरकार का पर्यटन पर विशेष फोकस है।

समारोह के अहम तथ्य

● नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए चयनित 19 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र।

● पर्यटन, कला -संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लोगो तथा वेबसाइट का अनावरण।

● राज्य कलाकारों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली (सीटीएमएस) एप्लीकेशन का शुभारंभ।

● होटल प्रबंधन संस्थान, बॉम्बे, रांची की ओर से झारखंडी व्यंजन पर आधारित पुस्तक “SAVOURING JHARKHAND” का विमोचन।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला -संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार और पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.