
रांची |
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्रीमती वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग श्री प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व परिषद श्री राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा श्री वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासन श्रीमती नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग श्री राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ श्री अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन शामिल थे
READ MORE :Jamshedpur News :सिंहभूम चैम्बर में नववर्ष पर केक कटिंग, व्यापारिक एकजुटता और संयुक्त पहल पर जोर
नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
सभी आगंतुकों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
झारखंडवासियों के लिए विशेष संदेश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से राज्य के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
जन-सहभागिता से होगा सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार जन-सहभागिता को सबसे अहम मानती है। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्य संस्कृति और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था के साथ राज्य सरकार विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा झारखंड
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नववर्ष 2026 झारखंड के लिए नई उम्मीदें, नए अवसर और विकास की नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।



