Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :IAS प्रशिक्षु अधिकारियों का दौरा,उद्योग, अर्थव्यवस्था और जनजातीय संस्कृति का मिला व्यावहारिक अनुभव
Breaking News

Jamshedpur News :IAS प्रशिक्षु अधिकारियों का दौरा,उद्योग, अर्थव्यवस्था और जनजातीय संस्कृति का मिला व्यावहारिक अनुभव

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 प्रशिक्षु अधिकारी विंटर स्टडी टूर के तहत दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जमशेदपुर पहुंचे। इस अध्ययन दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को औद्योगिक विकास, वाणिज्य, वित्तीय व्यवस्था, संसाधन प्रबंधन, अर्थव्यवस्था एवं क्षेत्रीय विकास की व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा।

READ MORE :Jharkhand News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन

 टाटा स्टील प्लांट का अध्ययन

शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने टाटा स्टील प्लांट का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें औद्योगिक उत्पादन की प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक, संसाधनों के कुशल उपयोग और औद्योगिक प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यह जाना कि किस प्रकार बड़े उद्योग आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

 पी.एन. बोस मेमोरियल और जनजातीय संस्कृति

इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने पी.एन. बोस मेमोरियल एवं ट्राइबल कल्चर सेंटर का भ्रमण किया। यहां उन्हें क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक संरचना और जीवनशैली से रूबरू कराया गया। इस अनुभव ने अधिकारियों को सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समावेशन की प्रशासनिक समझ विकसित करने में मदद की।

 सेंटर फॉर एक्सीलेंस में कौशल विकास की झलक

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस का भी दौरा किया, जहां उन्हें कौशल विकास, नवाचार, तकनीकी प्रशिक्षण और मानव संसाधन सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। यहां यह बताया गया कि किस प्रकार कौशल उन्नयन के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

READ MORE :South Eastern Railway :यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 1 जनवरी 2026 से चक्रधरपुर मंडल की 24 ट्रेनों का समय बदलेगा, रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल 

प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अनुभव

यह शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। इससे उन्हें नीति निर्माण, औद्योगिक विकास, आर्थिक गतिविधियों और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की वास्तविक समझ प्राप्त हुई, जो भविष्य में उनके प्रशासनिक दायित्वों में सहायक होगी।

 इन प्रशिक्षु अधिकारियों ने लिया भाग

इस अध्ययन भ्रमण में  हरिप्रसाथ एम,  सुशांत कुमार,  शिवानी मोहन,  सक्षम भाटिया,  पाटिल कृष्णा बाबरुवान, कुमुद मिश्रा, सुश्री फरखंदा कुरैशी,  दिव्यांश मीणा,  अभिषेक कुमार सिंह,  गोवसिका पी.आर. एवं  अंकित पांडेय शामिल रहे।

 जिला प्रशासन का सहयोग

जिला प्रशासन द्वारा इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया गया। उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट लीड (एडीपी) श्री अभिषेक झा ने भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मोदी सरकार के 12 वर्ष जन-विश्वास, सुशासन और विकास की ऐतिहासिक यात्रा, झारखंड को मिला रिकॉर्ड पैकेज

June 11, 2026

DEOGHAR NEWS: युवा कवि हिमांशु झा की पुस्तक ‘मुझको अभी जीना है’ का हुआ भव्य लोकार्पण

June 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘रिदम ऑफ लाइफ’ कॉन्सर्ट 13 जून को, गूंजेंगे वेस्टर्न म्यूजिक के सुरसंगीत प्रेमियों के लिए नि:शुल्क एंट्री और पास की जानकारी

June 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.