
जमशेदपुर।


विधानसभा चुनाव की तिथी की घोषणा के साथ ही सभी राजनितीक दलो ने अपने तैयारियां शुरु कर दी है। उसी क्रम में सोमवार को सीतारामडेरा स्थित
आदिवासी हॉल में झारखंड मुक्ती मोर्चा की जिला कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई । केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर हुए बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनिती बनाई गई । इसके अलावे पार्टी से चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओ से विधानसभा वार आवेदन मांगे गए। जिसमे करीब जमशेदपुर के 6 विधानसभा से 29 लोगो ने अपना आवेदन दिया। सबसे ज्यादा आवेदन जुगसलाई विधानसभा प्राप्त हुआ है।
जिला कमेटी से मिले जानकारी अनुसार जुगसलाई विधानसभा से 10, पोटका 09, जमशेदपुर (पुर्वी ) . जमशेदपुर (पश्छिमी) से 3—3 और घाटशिला – बहारागोड़ा -२-२ आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनो को केन्द्रीय कमेटी के पास भेज दिया जाएगा।
इस सबंध में जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि आज की बैठक केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर जिला कार्य समिती की बैठक हुई है। बैठक का उद्देश्य पूर्वी सिहभूम जिला के सारे 6 विघानसभा के ईच्छुक प्रत्याशी का आवेदन प्राप्त करना है।उसके तहत कुल 29 लोगो ने आवेदन दिया है। और उन आवेदनो को केन्द्रीय कमेटी के पास भेज दिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिहभूम के अध्यक्ष रामदास सोरेन ने की है। इस बैठक मे जिले मे रह रहे सारे केन्द्रीय समिति के सदस्य मौजूद थे।

