Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » झारखंड विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में 17 सीटों पर वोटिंग शुुरू
Top Stories

झारखंड विधानसभा चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में 17 सीटों पर वोटिंग शुुरू

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 12, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के तहत आठ जिलों की 17 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इनमें पांच सीटों रांची, कांके, हटिया, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा जबकि नक्सल प्रभावित अन्य 12 सीटों पर शाम 3:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदाताओं की जागरूकता के कारण कई बूथों पर पहले मतदान करने को लेकर लोगों की लाइन सुबह छह बजे से ही लगने लगी थी। अभी तक शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग और सिमरिया के कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी की छिटपुट शिकायतें जरूर मिली हैं।

तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
चुनाव के तीसरे चरण में कुल 309 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। विधानसभा सीटों के लिहाज से सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 उम्मीदवार रांची और कांके विधानसभा सीट से हैं। इसके अलावा कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14 , बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमियां में 15, बेरमो मे 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

किस विधानसभा सीट के लिए कितनी महिला उम्मीदवार
महिला उम्मीदवारों की संख्या की बात करें तो कोडरमा में 2, बरही में 1 , बड़कागांव में 4 , रामगढ़ में 4 , मांडू में 2, हजारीबाग में 1. ,गोमियां में 1 , बेरमो मे 2., ईचागढ़ में 1 , सिल्ली में 1 , खिजरी में 4 , रांची में 4 , हटिया में 4 और कांके में 1 महिला उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रही हैं। बरकट्ठा, सिमरिया और धनवार से एक भी महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रही हैं।

किस राजनीतिक दल से कितने पुरुष व महिला उम्मीदवार
तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी के 15 पुरुष व 1 महिला, बीएसपी के 14 पुरुष व 1 महिला, सीपीआई के 9 पुरुष, सीपीआई एम के 1 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 7 पुरुष व 2 महिला, एनसीपी के 1 पुरुष आजसू पार्टी के 12 पुरुष व 2 महिला, जेवीएम के 16 पुरुष व 1 महिला, झामुमो के 3 पुरुष व 3 महिला, राजद के दो पुरुष उम्मीदवार , तृणमूल कांग्रेस के 2 पुरुष व 1 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस तरह मान्यता राष्ट्रीय औऱ राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के 93 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों ( रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 104 पुरुष और 13 महिलाएं तथा निर्दलीय उम्मीदवारों में 93 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

बूथ एप्प का हो रहा इस्तेमाल

रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप्प का इस्तेमाल हो रहा हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहली बार पूरे देश में बूथ एप्प के इस्तेमाल की शुरुआत हुई है। इससे पहले दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम और चाईबासा में बूथ एप्प का इस्तेमाल हो चुका है।

2014 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग

निष्पक्ष औऱ पारदर्शी चुनाव कराने के लिए 2014 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है। इनमे कोडरमा में 92, बरकट्ठा में 84, बरही में 95, मांडू में 79, हजारीबाग में 214, सिमरिया (एससी) में 105, बड़कागांव में 114, रामगढ़ में 109, धनवार में 79, गोमियां में 83, बेरमो में 131, ईचागढ़ में 39, सिल्ली में 112, खिजरी में 166, रांची में 151, हटिया में 204 औऱ कांके सीट के 157 मतदान केंद्र शामिल है। पल पल की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ले रहे है।

हटिया में सबसे ज्यादा 11 महिला संचालित मतदान केंद्र

मतदान में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए 17 विधानसभा सीटों के चुनाव में 44 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमे कोडरमा में 9, बरकट्ठा में 1, बरही में 2, मांडू में 1, हजारीबाग में 3, सिमरिया में 3, बड़कागांव में 0, रामगढ़ में 0, धनवार में 3, गोमियां में 0, बेरमो में 0, ईचागढ़ में 1, सिल्ली में 0, खिजरी में 0, रांची में 2,हटिया में 11 औऱ कांके सीट के 8 मतदान केंद्र शामिल हैं।

कांके में सबसे ज्यादा 65 आदर्श मतदान केंद्र

चुनाव को लेकर 329 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोडरमा में 10, बरकट्ठा में 2, बरही में 3, मांडू में 2, हजारीबाग में 4, सिमरिया में 35, बड़कागांव में 13, रामगढ़ में 5, धनवार में 7, गोमियां में 15,बेरमो में 22, ईचागढ़ में 3, सिल्ली में 29, खिजरी में 43, रांची में 13, हटिया में 62 औऱ कांके सीट के लिए 65 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। 7016 मतदान केंद्रों पर 56,18,267 मतदाता करेंगे वोटिंग 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 4131 मतदान केंद्र भवनों में स्थित है। इन मतदान केंद्रों में कुल 56,18,267 मतदाता वोटिंग करेंगे। इन मतदाताओं में 2937976 पुरुष, 2680205 महिला, 86 थर्ड जेंडर और 144153 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 53, 516और 63754 दिव्यांग मतदाता हैं। मतदान के लिए लगभग 40 हजार मतदानकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

इन 17 सीटों पर हो रही है वोटिंग

आठ जिलों के 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया (एससी), बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़,सिल्ली, खिजरी (एसटी), रांची, हटिया औऱ कांके (एससी) सीट शामिल है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी विधानसभा सीटों पर केंद्र से मिले करीब 140 कंपनी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जिला बल और गृह रक्षक को भी लगाया गया है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में 1008 अति संवेदनशील और 543 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। गैर नक्सल संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 1119 और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2672 है। इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 1674 है। इनमें 11 विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुरक्षा के ख्याल से संवेदनशील हैं, जहां पुख्ता एवं कड़े इंतजाम किए गए है। अति नक्सल प्रभावित बूथों पर मतदान कर्मियों की हेली ड्रॉपिंग कराई गयी है।

एडीजी (ऑपरेशन) मुरारी लाल मीणा ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति की गई है। अब तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Adityapur NEWS: वार्ड 32 में ईमानदारी की अनूठी मिसाल, राजदेव ठाकुर ने खोए हुए 3000 रुपये और जरूरी कागजात सुरक्षित लौटाए

August 22, 2026

Jamshedpur NEWS: टाटानगर-राउरकेला से कोसी-सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

August 22, 2026

Ranchi NEWS: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की अध्यक्ष और सदस्यों ने किया ओल्ड एज होम का भ्रमण, संपन्न हुआ आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.