जमशेदपुर। खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय आज एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए। हालांकि इस दौरान उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई इस संबंध में बताया जाता है कि मंत्री सरयू राय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आ रहे थे मोंटू और और तमाड़ के बीच
कांचीपुल के समीप जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही एक ओला कार ट्रक से साइड लेकर जैसे ही आगे बढी।उसी वक्त सामने से मंत्री की कार भी आ रही थी।मंत्री के स्काट गाड़ी ने जैसे ही सामने ओला गाड़ी देखी तो उसने भी ब्रेक लगाया।स्काट गाड़ी के ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही सरयू राय की कार के ब्रेक लगते लगते उससे जा टकराई।
वही मंत्री सरयू राय ने भी घटना की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि इस घटना है उन्हें कोई चोट नहीं लगी है बल्कि उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया है।



