

गम्हरिया
—–
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया स्थित कैम्प कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाा गया। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, पं0 जवाहर लाल नेहरु, इन्दिरा गाँधी समेत कई अन्य शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने कांग्रेस के स्थापना काल से अबतक की उपलब्धियों की जानकारी दिया। इस मोके पर लोगों के बीच लड्डू वितरण भी किया गया। इस मौके पर अजीत शर्मा, राजू रजक, मुन्ना रजक, नितीश कुमार, मधु मांझी, फणी प्रामाणिक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

