गम्हरिया
—–
कोल्हान बंद को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए झामुमो विधायक चंपाई सोरेन द्वारा गम्हरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर भाजपा सरकार की स्थानीय नीति की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को 24 अप्रैल को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। उनके जमशेदपुर आगमन का विरोध किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की ओर से उनके कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को झारखंड की खनिज संपदाओं पर नजर है, इसलिए बार बार यहाँ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्टील प्लांट की स्थापना कर आदिवासी मूलवासियों को विस्थापित करने के फिराक में है। उन्होंने कहा कि औ़द्योगिक नगरी में उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। इस मौके पर गणेश चैधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, पीतवास प्रधान, अमृ्त महतो, कोकिल मंडल, नवीन दास, भोंडा बेसरा, मोहन हांसदा, लालू मूर्मू समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

