
राजकुमार झा

मधुबनी ।
खिरहर थाना क्षेत्र के भाला बैंगरा गांव में एक लड़की को शादी के प्रलोभन देकर एक साल तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। जब लड़की शादी की बात करने लगी तो युवक ने इंकार कर दिया। इस संबंध में लड़की के पिता के बयान पर थाना में गांव के ही चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें संतोष सादा, रामयतन सादा, रामबरण सादा सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है की संतोष सादा पिछले एक साल से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण कर रहा था। जब शादी की बात होने पर मुकर गया। जब इसकी जानकारी संतोष के परिजन को दिया गया तो वह भी इंकार कर गया। उलटे हमारे बेटा को फसाने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जाँच के लिए मधुबनी भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम झा भादवि की धारा 164 का बयान भी कोर्ट में कराया जायेगा। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है।
Comments are closed.