
JAMSHEDPUR

मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार शिरोमण नगर एवं संकोसाई रोड नंबर 1 में होल्डिंग टैक्स एवं पानी कनेक्शन हेतु कैंप का आयोजन किया गया कैंप में लोगों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं अपने घरों एवं फ्लैट का असेसमेंट कराते हुए होल्डिंग टैक्स की राशि जमा की गई एवं कई लोगों के द्वारा पानी का कनेक्शन हेतु आवेदन दिए गए तथा कुल 8 लोगों के द्वारा पानी कनेक्शन हेतु राशि जमा किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा राजस्व वृद्धि हेतु प्रत्येक दिन मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया । इस अवसर पर नगर प्रबंधक राहुल कुमार एवं कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

