
JAMSHEDPUR
मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं एवं मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहरी दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता संबंधित दीवार लेखन कराए जा रहे हैं एवं आकर्षक पेंटिंग कराए जा रहे हैं साथ ही कई जगहों उत्कृष्ट दीवाल लेखन कर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं जिसमें लोगों द्वारा सेल्फी फोटोग्राफ लिए जा रहे हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में कार्यालय मानगो नगर निगम के अच्छी रैंकिंग हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण के जागरूकता हेतु कई स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इस हेतु कार्यालय कर्मियों को निर्देश दिया गया है।
कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के निर्देशानुसार प्रतिदिन विशेष साफ सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। सफाई अभियान में कार्यालय के नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी को युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

