
रांची: सरकार ने मंगलवार को डीएसपी स्तर के 63 अधिकारियों का तबादला कर दिया. सरकार ने पूर्व से पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत सभी 15 डीएसपी की पोस्टिंग भी कर दी

कौन कहां गया
जैप 8 के डीएसपी फैज अकरम को लॉ एंड ऑर्डर जमशेदपुर, सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद को मुसाबनी, आईआरबी डीएसपी सुमित कुमार को पटमदा, आईआरबी 4 से कुलदीप टोप्पो को एसडीपीओ घाटशिला, लातेहार के एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम को जमशेदपुर मुख्यालय 1, एसडीपीओ हजारीबाग रहे कमल किशोर को जमशेदपुर मुख्यालय दो, सीआईडी डीएसपी रंजीत कुमार लगड़ा को सरायकेला, जामताड़ा डीएसपी संजय कुमार सिंह को चांडिल एसडीपीओ, एसआईआरबी दो डीएसपी किशोर कुमार रजक को रामगढ़ एसडीपीओ, झारखंड जगुआर के डीएसपी संजीव कुमार मिश्र को रामगढ़ मुख्यालय, सीआईडी के मो. निहालउद्दीन को बड़कागांव, राजीव कुमार को झारखंड जगुआर से डीएसपी हजारीबाग मुख्यालय, नजीर अख्तर को पीटीसी पदमा से एसडीपीओ बरही, रांची के यातायात डीएसपी महेश प्रजापति को हजारीबाग एसडीपीओ, जगुआर के डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी को नगर उंटारी एसडीपीओ, सुदर्शन कुमार आस्तिक को गढ़वा मुख्यालय, अवधेश कुमार यादव को एटीएस से एसडीपीओ गढ़वा, वायरस डीएसपी शकील आबिद शम्स को एसडीपीओ रंका, रेल जमशेदपुर डीएसपी इकूड डुंगडुंग को एसडीपीओ जगन्नाथपुर,गढ़वा मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो को चाईबासा सदर, दाऊद कीड़ो को एटीएस से एसडीपीओ मनोहरपुर, क्रिस्टोफर केरकेट्टा को सिल्ली डीएसपी, सीसीआर धनबाद से जगदीश प्रसाद को यातायात रांची भेजा गया है.

