
JAMSHEDPUR
35 वर्षों से कार्यरत मजदूरों को न्याय नहीं मिलने पर होगा डीएलसी- टीनप्लेट कंपनी का घेराव: सामंत
जमशेदपुर – टिनप्लेट कंपनी में 35 वर्षों से कार्यरत अस्थाई 61 मजदूरों को ठेकेदार एबी कंट्रक्शन के रवि श्रीवास्तव के द्वारा श्रम अधिनियम के तहत छुट्टी का पैसा, PF ESI आदि का लाभ नहीं दिए जाने पर शनिवार को
झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत के नेतृत्व में डीएलसी जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कंपनी में 35 वर्षों से कार्यरत ओल्डएज मजदूरों के परिजनों को काम पर नहीं रखने, कुछ मजदूरों का गेट पास एवं पेमेंट स्लिप भी नहीं दिया जा रहा है। वही नए सरकारी रेट का रुपया पिछले 1 साल से मजदूरों को नहीं दिया गया है जबकि कुछ मजदूरों को बिना कारण काम से बैठा दिया जा रहा है ।
झारखंड मजदूर यूनियन ने उप श्रमायुक्त से इस संबंध में कोई ठोस निर्णय लेकर ऐ बी कंस्ट्रक्शन के ठीकेदार रवि श्रीवास्तव के ऊपर उचित करवाई कर मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की।अन्यथा झारखंड मजदूर यूनियन पूर्व मंत्री सह झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइंया के नेतृत्व में डीएलसी और टिनप्लेट कंपनी का घेराव कर जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन करवा, राजेश सामंत जिला उपाध्यक्ष भूपति सरदार,केडीएम सिंह, छोटे सरदार, सोनू श्रीवास्तव, कृष्णा हेमरोम सागर पात्रों, बुधराम टोप्पो, बिस्वाजीत भगत, विवेक गुप्ता,बिरजू पात्रो किशोर मुखी तथा काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

