
JAMSHEDPUR।झालसा के तत्वाधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रवीन्द्र भवन परिसर(टैगोर एकेडमी) साकची में एक दिवसीय जिला स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया था ।इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्टोल लगाया गया था जिसमें स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे विभिन्न
कार्यक्रमों तथा टिकाकरण सम्बन्धी फ्लैक्स बैनर, पोस्टर, पम्पलेट तथा मौखिक भी जानकारी दी जा रही थी।स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया था।कार्यक्रम में वहाँ उपस्थित अतिथियों के द्वारा परितोष का वितरण किया गया। जिला भी0वी0डी0 विभाग की ओर से फायलेरिया के मरीजों को एम0एम0डी0पी0 किट का वितरण भी किया गया।मंच से अतिथियों के द्वारा कुष्ठ रोगियों को कम्बल, एम0सी0आर0 चप्पल,सेल्फ केयर किट, मास्क,सेनिटाइजर, ग्लोब्स भी प्रदान किया गया तथा RCS के मरीजों को पुनर्वास के तहत डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रास्ट (DFIT)के द्वारा भवन निर्माण कार्य, बिजनेस एवं उच्च शिक्षा हेतु सहायता राशि चेक के माध्यम से लाभुकों को हस्तांतरण किया गया।जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के तरफ से मंच पर विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से उक्त चीजों को ग्रहण कर तथा वहाँ पर सभी से प्राप्त मान-सम्मान से वे भाव-विभोर हो गए तथा इस कार्य के लिए विभाग को धन्यवाद दिए। उक्त विकास मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सिविल सर्जन डॉ0 आर0एन0झा,ए0सी0एम0ओ0 डॉ0साहिर पाल, जिला यक्ष्मा सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार लाल, जिला आर0सी0एच0 पदाधिकारी डॉ0 बी0एन0ऊषा,जिला वी0बी0डी पदाधिकारी डॉ0 मीना कलुण्डिया,डॉ0 लक्ष्मी कुमारी,विनय कुमार, दिलीप कुमार, सुबोध चौधरी, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0राजीव लोचन महतो,श्रवण कुमार,रूप कच्छप, अन्नु कुमारी, राखी कुमारी, राज कुमार मिश्रा, ऋषिकेश गिरि,कुन्दन कुमार,तुषार बनर्जी,दुर्योधन आदि शामिल थे।



