
जमशेदपुर। आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल), जो एक प्रमुख नॉन-बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की स्वास्थ्य बीमा अनुषंगी है ने जमशेदपुर में अपनी पहली संपूर्ण-सेवा शाखा साकची 96, एसएनपी एरिया स्थित ओम प्लाजा के दूसरी मंजिल में शुरू की हैं। शहर में विस्तार योजनाओं की जानकारी देते हुए आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्यं कार्यकारी अधिकारी, मयंक बथवाल ने कहा कि हम शहर वासियों को आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य बीमा समाधान उपलब्ध करा सकेंगे। भारत में प्रचलित स्वास्थ्य बीमा परिदृश्य का विस्तार करने में हम स्वयं की बेहद जरूरी उत्प्रेरक की भूमिका देख रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा में स्वास्थ्य पर बल देते हुए, हमारा बिजनेस मॉडल स्वास्थ्य सर्वोपरि की सोच पर केंद्रित है। उन्होंने आगे कहा कि एबीएचआईसीएल ने हमेशा से अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए, हर घर को सुरक्षा प्रदान करने के अंतिम लक्ष्य के साथ अभिनव स्वास्थ्य बीमा समाधान तैयार करने में आगे रहने का प्रयास किया है। हमें विश्वास है कि जमशेदपुर के लोग हमारे विभिन्न उत्पादों से लाभान्वित होंगे और सेहतमंद जीवन जीने पर ध्यांन देंगे, जो कि हमारे उत्पादों का एक महत्वपूर्ण घटक है। आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल), अपनी नयी शाखा के जरिए लोगों तक पहुंचेगी और प्रतिकूल स्वास्थ्य स्थितियों के दौरान बढ़ती स्वास्थ्य सुरक्षा आवश्यकताएं पूरी करने में उनकी सहायता करेगी। यही नहीं, कंपनी अपने एकीकृत स्वास्थ्य बीमा समाधानों के जरिए सेहतमंद जिंदगी की धारणा को बढ़ावा देने पर भी जोर देगी।


