
राँची। झारखण्ड में 27 मई बुधवार को रात 9:15 बजे 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है इनमें रामगढ़ से 4, हजारीबाग से 3, कोडरमा से 2 और राँची से 1 और लातेहार से 1 मरीज शामिल हैं. जिसके बाद ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 458 हो गयी है।इससे पहले आज हजारीबाग से 5, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।जमशेदपुर से निकले तीनों मरीज प्रोफेशनल कालेज सिदगोडा में क्वारांटीन थे और इनकी ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है. तीनों मरीज को टीएमएच लाया गया है. वहीं हजारीबाग से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सदर प्रखंड और बरकट्ठा 2-2 और कटकमसांडी से 1 मरीज शामिल हैं.



