Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » झारखंड फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने के लिए उठाए गए हैं कई कदम — रामलखन प्रसाद गुप्ता
Top Stories

झारखंड फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने के लिए उठाए गए हैं कई कदम — रामलखन प्रसाद गुप्ता

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 4, 2019Updated:September 4, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

झारखंड फिल्म नीति-2015 इतनी आकर्षक है कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड भी यहां फिल्म बनाने के लिए प्रोड्य़ूसर्स और डायरेक्टर्स आ रहे हैं. अबतक 150 से ज्यादा फिल्मों के प्रपोजल मिल चुके हैं. सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक-सह अध्यक्ष झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड  राम लखन प्रसाद गुप्ता ने नागपूरिया फिल्म फूलमनिया के प्रमोशन के लिए आय़ोजित प्रेस वार्ता मे ये बातें कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय फिल्मों और स्थानीय कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में प्लेटफॉर्म देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. यहां के आकर्षक लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग करने और ज्यादा से ज्यादा स्थानीय कलाकारों को फिल्म में शामिल करने पर सब्सिडी दी जा रही है.

फिल्म बाजार में झारखंड की भी होगी भागीदारी

श्री गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आय़ोजित होने वाले फिल्म बाजार कार्यक्रम में झारखंड की भी भागीदारी होगी. यहां देश-विदेश के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को झारखंड की फिल्म पॉलिसी से अवगत कराने के साथ यहां के बेहतरीन लोकेशंस के बारे बताया जाएगा, ताकि वे यहां शूटिंग के लिए आएं. उन्होंने बताया कि गोवा फिल्म फेस्टिवल में भी झारखंड की भागीदारी थी, जिसका काफी फायदा देखने को मिल रहा है.

 टेक्निकल सेटअप उपलब्ध कराने की हो रही तैयारी

झारखंड फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. यहां शूटिंग करने के लिए आनेवाली टीमों को टेक्निकल सेटअप उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं. इसके उपरांत फिल्मों को शूटिंग के बाद यहीं एडिटिंग समेत अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा राज्य के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में क्षेत्रीय फिल्मों का कुछ शो अनिवार्य रुप से दिखाने की व्यवस्था के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

 

फूलमनिया की टीम को दी शुभकामनाएं

श्री गुप्ता ने फिल्म फूलमनिया के कलाकारों को बेहतर काम के लिए बधाई दी है. यह फिल्म सफल हो, इसकी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस फिल्म के प्रचार-प्रसार तथा सुदूर इलाकों में ग्रामीणों को दिखाने के लिए सरकार के एलइडी वैन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती है. ऐसे में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से डायन प्रथा, लिंगभेद और बांझपन के थीम पर बनी यह फिल्म निश्चित तौर पर ऐसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरुक करने में समर्थ होगी.

 

स्थानीय कलाकारों को रखने पर सरकार फिल्मों को दे रही एडिशनल इंसेंटिव

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री राशिद अख्तर ने कहा कि फिल्मों में झारखंड के ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को शामिल करने पर एडिशनल इंसेंटिव सरकार दे रही है. इसके अलावा झारखंड में फिल्मों की शूटिंग के आधार पर फिल्मों को सब्सिडी दी जाती है. जो निर्माता यहां के लोकेशंस पर ज्यादा से ज्यादा शूटिंग करने के साथ स्थानीय कलाकारों को काम देती है, उसे उसी के हिसाब से सब्सिडी देने का प्रावधान फिल्म नीति-2015 में है.

 

6 सितंबर को रिलीज होगी फूलमनिया, 85 प्रतिशत शूटिंग झारखंड में हुई है

नागपुरी में बनी फिल्म फूलमनिया 6 सितंबर को सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी. फिल्म के निदेशक श्री लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह सिर्फ यह फिल्म नहीं बल्कि एक मुहिम है. झारखंड में व्याप्त डायन प्रथा, लिंगभेद और बांझपन थीम पर बनी इस फिल्म के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया है. इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहा गया और पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ से भी फिल्म को रिलीज करने की मांग हो रही है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की 85 प्रतिशत शूटिंग झारखंड के अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है और अधिकतर कलाकार इसी राज्य के हैं.

 इस मौके पर फिल्म में फूलमनिया का किरदार निभाने वाली  कोमल सिंह, बॉलीवुड कलाकार  विनीत कुमार, फिल्म के संगीतकार श्दलाल नायक, फिल्म की निर्माता नीतू अग्रवाल समेत फिल्म से जुड़े लोग मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: UFBU की 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली

September 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोनारी रेस्टोरेंट गोलीकांड में तीन आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी पर एक-एक लाख का इनाम

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SSP के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च, सघन गश्ती अभियान से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.