
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सभी योग्य लाभुकों से अपील है कि जल्द से जल्द टीकाकरण करायें… श्री संदीप कुमार मीणा
JAMSHEDPUR


पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को शहर में 27 व ग्रामीण क्षेत्र के 72 सेंटर पर टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा । वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने जिले के सभी योग्य लाभुकों से कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए जल्द टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें। लाभुकों की सुविधा को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। जिलेवासियों से अपील है कि जिनलोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन का पहला डोज नहीं लिया है वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें। टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो । मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को सैनिटाइज करें ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रहें। cowin.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक किया जा सकता है।
————————-
★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 4 बजे से कल शाम 5 बजे तक स्लॉट खुला है।

