
जमशेदपुर ।भाजपा अनुसूचति जनजाति मोर्चा के द्वारा गुरुवार को पोटका विधानसभा के खडियासाई गाँव में भूमिज (चुहाड) विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारयण सिंह की 229 वीं जयतीं पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात भाजपा अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उक्त गांव में जनसम्पर्क कर जमशेदपुर के एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों जिताने की अपील की गयी। भाजपा ने कहा कि शहीदों का उचित सम्मान केवल भाजपा सरकार ने किया है। इस अवसर में अनुसूचति जनजाति के मोर्चा जिला अध्यक्ष काजू शांडिल्य, भाजपा के जिला मंत्री सुनील बारी, जनता सरदार, दिनेश सरदार ,मणि सिंह सरदार, धनपति सिंह सरदार, रमेश महतो उदय मुंडा एवं स्थानीय ग्राम प्रधान एवं काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।



