
जामताड़ा।
बाजार रोड प्राचीन दुर्गा मंदिर के परंपरा के अनुसार दुर्गा मां का मूर्ति विसर्जन एवं नगर भ्रमण से पूर्व कंधे पर माता जी को भक्तों द्वारा पैदल तिलाबाद तक की यात्रा कराई जाती है। परंतु जामताड़ा में बन रहे ओवर ब्रिज के कारण इस परंपरा को निभाने में व्यवधान उत्पन्न हो गई है। इस व्यवधान को देखते हुए नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने मंदिर प्रबंधन कमेटी से मशविरा कर एक समाधान खोजा। इस बार माता रानी की प्रतिमा को यज्ञ मैदान के रास्ते रेल ब्रिज पार कर तिलबाद पहुंचाया जाएगा।

परंतु उस रास्ते में काफी व्यवधान है जिसको दूर कराने का पहल मंडल ने किया। मंडल द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के कांट्रेक्टर से बात कर यज्ञ मैदान के उबड-खाबड भूमि को समतलीकरण करने कहा तथा स्वयं कार्य स्थल पर मौजूद होकर जेसीबी द्वारा भूमि को समतलीकरण कराया। मंडल के साथ बाजार रोड मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का भी उपस्थिति कार्यस्थल पर देखी गई।
मंडल ने बताया कि हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व के रूप में दुर्गा पूजा को मनाया जाता है। कई प्राचीन परंपराएं है, कोई भी परंपराएं टूटे नहीं इसके लिए यह पहल किया गया और आगे भी करते रहेंगे। मंडल ने बताया परंपराओं में व्यवधान उन्हें स्वीकार नहीं। लोगों के आस्था और विश्वास टूटे नहीं इसके लिए हर समर्थ प्रयास करना मेरा कर्तव्य है। उपस्थित मंदिर प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने एवं स्थानीय लोगों ने मंडल के इस प्रयास का सराहना किया। मौके में राजेश परशुरामका, पिंटू सेन, संतोष घोष, तमाल कांति मित्रा, अमर मोदी, पप्पू शर्मा के अलावा काफी संख्या में मंदिर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

