
जामताड़ा:
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मिहिर कुमार दुबे ने 7 मतों से जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह ने 30 मतो से जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं सचिव पद पर निर्विरोध अभिजीत बोस चुने गए। संयुक्त सचिव पद पर सुखदेव राणा 25 मतों से विजयी हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर उमेश भैया निर्विरोध चुने गए, एवं लाइब्रेरियन पद पर कमल कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए।

सदस्य के पद पर कुल 11 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें से पांच सदस्य चुने गए। प्रथम स्थान पर रेवतीपद दत्ता रहे, उन्हें कुल 109 मत मिले। वही दूसरे स्थान पर मनोज मजूमदार रहे, उन्हें कुल 95 मत मिले। तृतीय पद पर लक्ष्मी दुबे 78 मत लाकर विजयी घोषित हुई। एनाउल अंसारी चौथे पद पर 75 मत लाकर विजयी घोषित हुए। जबकि पांचवें पद पर देवेंद्र कुमार मिश्रा 73 मत लाकर विजयी हुए।
जिला अधिवक्ता संघ में कुल 8 पदों पर 18 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद को लेकर रही। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी के बीच मुकाबला था। वोटों की गिनती के बाद जीत का सेहरा मिहिर कुमार दुबे को मिला। उन्हें 88 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहन लाल बर्मन को 81 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर दुबारा चुनाव लड़ रहे मनोज कुमार सिंह को 92 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर सिंह को मात्र 62 मत मिले।मनोज कुमार सिंह 30 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर सिंह को पराजित किया। इसके पूर्व में भी वह उपाध्यक्ष पद में चुनाव जीत चुके हैं। वहीं सचिव पद पर पूर्व में जीते अजीत कुमार बोस निर्विरोध चुने गए। संयुक्त सचिव के पद पर सुखदेव राणा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जसमुद्दीन खान को 25 मतों से पराजित किया। सुखदेव राणा को कुल 75 मत मिले वही दूसरे स्थान पर जसमुद्दीन खान को 50 वोट मिले। वहीं देवाशीष राय को 44 वोट मिले, देवाशीष राय तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व में जीते उम्मीदवार उमेश भैया इस बार निर्विरोध चुने गए एवं लाइब्रेरियन पद पर पूर्व में जीते कमल कुमार सिंह भी इस बार निर्विरोध चुने गए।

