
जामताड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने का काम तो किया ही जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले प्रभात फेरी निकाली प्रभात फेरी निकली। न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ पीएलबी कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट, न्याय कर्मी सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान प्राधिकार की ओर से शहर का भ्रमण कर गांधी जी के विचारों के संदर्भ में नारे लगाए गए और लोगों को महात्मा गांधी के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। वही पुराने कोर्ट परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के संदेश को लोगों के समक्ष रखा।

