
जामताड़ा:
नारी शक्ति संगठन द्वारा सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। जिसके तहत जामताड़ा नगर के पाकडीह में नारी शक्ति की अध्यक्षा आभा आर्या की उपस्थिति में सक्रिय सदस्य मोनीबाला दे के नेतृत्व में 21 महिलाओं ने नारी शक्ति संस्था की सदस्यता ली। सभी सदस्यों ने नारी शक्ति संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नारी शक्ति की अध्यक्षा आभा ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर संगठन में स्वागत किया गया। साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि मोनी बाला दे को ढेर सारी शुभकामना देती हूं कि संगठन में उन्होंने सक्रिय सदस्य को जोड़ने का काम किया है। उपस्थित महिलाओं को बताया कि महिला से संबंधित किसी प्रकार की समस्या अगर सामने आती है तो संगठन उसके लिए मिलजुल कर समस्या के निदान करने की कोशिश करेगी। मौके पर कार्यक्रम में तारा देवी, संपा मिश्रा, रजनी बाउरी आदि उपस्थित थी। नए सदस्यों में रजनी बाउरी, पूर्णिमा बाउरी, मेनका बाउरी, पुतुला बाउरी, रुबिया बाउरी, आशा बाउरी, पंपा बाउरी, सुंदरी बाउरी, शांति बाउरी, पुतुल बाउरी, पनकी बाउरी, रीना बाउरी, वंदना बाउरी, टुंपा बाउरी, ज्योत्सना बाउरी, सुमित्रा बाउरी, शिवानी बाउरी, माधवी बाउरी, मेनका बाउरी, देवी बाउरी, मिताली बाउरी, सुनीता मुर्मू आदि थी।



