
जामताड़ा।
जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत नारायणपुर में मंडल अध्यक्ष संजय ओझा के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ एक औपचारिक बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह उपस्थित थे। वीरेंद्र मंडल ने कार्यकर्ताओं को विजयादशमी की शुभकामना दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में बिगड़ती बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं गरीब लोगों को मिलने वाला पीएम आवास योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाओं में भेदभाव के कारण बहुसंख्यक समाज को खासकर यहां के आदिवासियों को विकास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मंडल ने कार्यकर्ताओं को सरकारी व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जन आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।


उन्होंने कहा कि सत्ता आती है जाती है परंतु प्रशासन को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। किसी के दबाव में नहीं आना है। विकास योजनाओं में सभी नागरिकों के लिए समान भागीदारी सुनिश्चित करने का मांग किया। मंडल ने जिले में गिरते विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं में भेदभाव, तुष्टीकरण के लिए स्थानीय विधायक इरफान अंसारी को जिम्मेदार बताया। जिला भाजपा अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दल द्वारा घोषित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं से लोगों से अधिक से अधिक जुड़कर लोगों के लिए काम करने का आग्रह किया। झारखंड सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच ले जाने का आह्वान करते हुए सोमनाथ ने कहा आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा समर्थक प्रतिनिधि चुने जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री सुमित शरण, कुणाल सिंह, ओबीसी मोर्चा के रंजीत प्रसाद यादव, विकास दास, मुकेश पांडेय, सुशील गुप्ता, नारायण पोद्दार, मंडल महामंत्री सचिव पंडित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

