jamtara today news -8 लाखों रुपए की ठगी के मामले में यूपी के जौनपुर की पुलिस गिरफ्तार अपराधी महेंद्र मंडल की तलाश में पहुंची जामताड़ा

261
AD POST

जामताड़ा।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में ₹800000 की ठगी के मामले में वहां की पुलिस साइबर अपराधी महेंद्र मंडल की गिरफ्तारी के लिए जामताड़ा साइबर थाना पहुंची। जौनपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2020 में सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जय नारायण उपाध्याय के खाते से ₹800000 की ठगी की गई थी। अपराधी महेंद्र मंडल ने खुद को पेंशन कार्यालय का कर्मी बताकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि महेंद्र मंडल फिलहाल जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 63/20 में जेल में बंद है। बीते 2 दिसंबर को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह गांव से महेंद्र मंडल की गिरफ्तारी की थी।

AD POST

वही जौनपुर से आए कॉन्स्टेबल अरुण कुमार चौहान ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना जौनपुर में महेंद्र मंडल के विरुद्ध कांड संख्या 326/20 दर्ज है। जिसमें वह लगभग 1 साल से वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर जामताड़ा साइबर थाना पुलिस से सहयोग के लिए आए थे। जहां पता चला कि वह जामताड़ा के किसी मामले में जेल में बंद है। इस संदर्भ में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल वह जेल में है। उसको रिमांड पर ले जाने में यूपी पुलिस को सहयोग दिया जाएगा। इसके लिए जो प्रक्रिया करनी है, इस संदर्भ में यूपी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

22:04