
जामताड़ा।
नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 16 में वार्ड पार्षद शिखा रानी मंडल की अध्यक्षता में वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए जनसंवाद आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। बैठक में भारी संख्या में स्थानीय लोग, पीएम आवास के लाभार्थी, मोहल्ले की महिलाएं उपस्थित थे।

बैठक में मोहल्ले के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। लोगों ने मोहल्ले में बन रही कई योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जन समुदाय के सुविधा के लिए कई नई योजनाओं पर सुझाव दिया। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया कि नगर पंचायत का जनसंवाद निर्णय सराहनीय है। नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा संवाद के माध्यम से योजनाओं का चयन एवं लोगों से संपर्क किया जाना उदाहरण है। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को योजनाओं के विषय में जानकारी मिलती है लोग अपनी सुविधा अनुसार योजनाओं का चयन भी करते हैं। इससे नगर पंचायत और जनता के बीच में संवाद कायम होता है जो सराहनीय है।
मंडल ने कहा कि लोगों को बैठकों में ही अनेक समस्याओं का निदान हो जाता है। इससे अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर काटने से लोग बचते हैं। मंडल ने नगर वासियों को नवरात्रि उपरांत आ रहे दीपावली, छठ का शुभकामना दिया। साथ ही साथ आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उपस्थित लोगों ने नगर विकास के लिए वर्तमान अध्यक्ष रीना कुमारी एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के योगदान का सराहना किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं महिलाएं उपस्थित थे।

