
जामताड़ा।
समाजसेवी सह कद्दावर नेता तरुण गुप्ता गुरुवार को आजसू का दामन थामेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का गुरुवार को जामताड़ा आगमन होने जा रहा है। स्थानीय यज्ञ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तरुण गुप्ता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामेंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर की।


तरुण गुप्ता ने बताया कि पहले भाजपा के लिए काम कर रहे थे काफी लंबे समय तक वे भाजपा के साथ रहे। लेकिन परिस्थिति बस उन्होंने आजसू का दामन थामने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में तरुण ने स्पष्ट किया कि सुदेश महतो एक युवा है और लगातार सरकार में रहने के बावजूद वे कभी विवाद में नहीं आए। उन्होंने संगठन को बढ़ाने का काम किया है। उनमें संगठन निर्माण की क्षमता है। वर्तमान में जितने भी राजनीतिक दल है वे दो भागों में बंट गया है। आम लोगों की मूलभूत समस्या पीछे छूट गई है। तरुण ने कहा कि एक दल हिंदुत्व की बात करता है तो दूसरा अल्पसंख्यक की। ऐसे में मौलिक समस्या की बात गौण हो गई है। कहा कि सुदेश महतो के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति की आवाज को उठाने का काम किया जाएगा। मौके पर निकेश लाल, मनोज वर्णवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

