
JAMTARA
एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने जामताड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान पदाधिकारियों के प्रशासनिक दक्षता, गतिविधि, कार्यशैली, पुलिसकर्मियों को वेलफेयर के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की उपलब्धता, अनुसंधान की स्थिति, केस डिस्पोजल की स्थिति, थाना में मौजूद सरकारी संपत्तियों की स्थिति और सुरक्षा आदि चीजों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस संदर्भ में एसपी दीपक सिन्हा ने बताया कि थाना का प्रशासनिक और कार्यशैली के अलावे वेलफेयर पर भी निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि जहां जो त्रुटियां है उसको मार्क करते हुए समय सीमा के अंदर उसका निराकरण किया जा सके। फिलहाल सभी चीजों का बिंदुवार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण पूर्ण होने के बाद ही जो भी चीजें सामने आएगी उसका ब्योरा दिया जा सकता है।



