
जामताड़ा में लगातार बढ़ रहे अपराधिक वारदातों ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। एक के बाद एक लगातार चोरी, लूट और छिनतई की घटना जिला में घटित हो रही है। जिसको देखते हुए जामताड़ा पुलिस अनुमंडल में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सितंबर महीने में आयोजित होने वाले कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज सख्त नजर आए। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर को क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही सितंबर महीने में आयोजित होने वाले कई प्रतियोगी परीक्षा एवं जैक बोर्ड द्वारा आयोजित प्रायोगिक परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा क्राइम मीटिंग के दौरान पुराने लंबित मामलों के निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और पेंडिंग कुर्की जब्ती को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं सभी थाना प्रभारियों को विशेष रुप से कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का अनुपालन की निगरानी तथा अपने स्तर से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है।
Byte: आनंद ज्योति मिंज, एसडीपीओ, जामताड़ा



