
जामताडा़ःआज ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने जामताड़ा उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन के माध्यम से श्री सिंह ने कहा है कि राज्य में आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों से चौथे स्तंभ पर खतरा मंडरा रहा है.इस परिस्थिति में राज्य सरकार को तुरंत पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए.उन्होंने कहा है कि अगर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं होगा तो आए दिन पत्रकार AISMJWA के बैनर तले सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे.
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से शिरोमणि यादव,भुजंग भूषण तिवारी,विपुल गोस्वामी,गौतम ठाकुर,इंद्रजीत यादव,धनेश्वर सिहं,चंचल गिरी,प्रताप झा,विवेकानंद सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे.


