
Anchor: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की ओर से साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे मुहिम में एक बड़ी सफलता बुधवार को हाथ लगी है। तेलंगाना के एक मामले में साइबर थाना पुलिस ने कुख्यात साइबर सरगना सीताराम मंडल को धर दबोचा है। इसके साथ ही उसका एक सहयोगी मजीद अंसारी भी गिरफ्तार किया गया है। तेलंगाना के पी नायडू नाम के व्यक्ति से 900000 की ठगी के मामले में तेलंगाना पुलिस उसकी तलाश में जामताड़ा पहुंची थी। जहां साइबर थाना के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया है।
VO: तेलंगाना निवासी पी नायडू के खाते से नौ लाख की ठगी के मामले में तेलंगाना साइबर थाना पुलिस की टीम सीताराम मंडल की तलाश में जामताड़ा पहुंची और एसपी से सहयोग मांगा। एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने साइबर थाना प्रभारी जामताड़ा इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार राय की अगुवाई में टीम गठित की और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिंदरजोड़ी व रिंगोचिंगो गांव में छापामारी का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी की जहां सिंदरजोड़ी निवासी सीताराम मंडल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं एक अन्य साइबर अपराधी मजीद अंसारी की भी गिरफ्तारी की गई। बता दें कि सीताराम मंडल साइबर अपराध की दुनिया का सबसे पुराना और शातिर अपराधी है। वर्ष 2016 में पहली बार उसकी गिरफ्तारी हुई थी। उसके पास से साइबर अपराध के कई कांड को उसने अंजाम दिया। उसके विरुद्ध तेलंगाना और जामताड़ा में कुल 15 मामले दर्ज है। जिसमें 7 मामले तेलंगाना में दर्ज है, वही सात मामला जामताड़ा साइबर थाना तथा एक करमाटांड़ थाना में दर्ज है। पूरे मामले का खुलासा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बुधवार को जामताड़ा साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।


