Jamtara News:वाहन जांच के क्रम में एमवीआई द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला गरमाया, पूर्व मंत्री ने की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग

233
AD POST

जामताड़ा।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के साथ जामताड़ा मोटर निरीक्षण पदाधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का मामला गहराने लगा है। घटना के विरुद्ध भाजपाइयों द्वारा रोष व्यक्त करते हुए मोटर निरीक्षण पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। घटना का खबर पाकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी जामताड़ा पहुंची एवं भाजपा के वरीय नेता वीरेंद्र मंडल के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों से घटना को निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने जिला मोटर निरीक्षण पदाधिकारी का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना बताया। कहा कि सोमनाथ सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ बार एसोसिएशन के सदस्य भी है। जब स्थानीय पदाधिकारी एक जिम्मेदार अधिवक्ता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकता है तो आम लोगों के साथ क्या व्यवहार करता होगा।

AD POST

मरांडी ने घटना का उच्च स्तरीय जांच कर दोषी परिवहन निरीक्षक पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आए दिन पदाधिकारी के द्वारा लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने का खबर मिलते रहा है। जिला मोटर निरीक्षण पदाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों को यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी परेशान किया जाता है। मंडल ने जिला मोटर निरीक्षण पदाधिकारी पर नियम से विरुद्ध जाकर मनमानी तरीके से लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के साथ खड़ा है। मंडल ने जिला प्रशासन से घटना का न्यायिक जांच कराकर दोषी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि आज सुबह जामताड़ा मोटर निरीक्षण पदाधिकारी के द्वारा जामताड़ा महिला कॉलेज के सामने जो जामताड़ा पुराना कोर्ट परिसर में आता है, वाहन जांच के नाम पर स्कूली बच्चों जो नवम बोर्ड के परीक्षा देने जा रहे थे बच्चों के अभिभावक एवं नामांकन हेतु आ रहे कुछ प्रत्याशियों के वाहन को जांच कर रहा था। परेशान अभिभावक द्वारा परेशान किए जाने की खबर जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता सोमनाथ सिंह को देने एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अनुसार मोटर निर्वाचन पदाधिकारी से लोगों को परेशान करने से मना करने की अनुरोध मात्र से जिला मोटर निरीक्षण पदाधिकारी मोहम्मद शाहनवाज भड़क गए एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह से दुर्व्यवहार किया। घटना को सुन जामताड़ा के आम लोगों में काफी रोष है। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया। मौके पर रंजीत प्रसाद यादव, अनूप पांडेय, रणजीत राणा, चंदन राउत, नागेश्वर मंडल, उदय मंडल, अधिवक्ता मुन्ना अम्बस्ट सहित भारी संख्या में भाजपा समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

23:10