Jamtara News Today-अंतर्मन को प्रकाशित करने वाला त्यौहार है दीपावली: वीरेंद्र

142
AD POST

जामताड़ा।
दीपावली अंधकार से प्रकाश, श्रद्धा, अज्ञान से विज्ञान की ओर ले जाने वाली पर्व है। दीपावली केवल दीप जलाने और आतिशबाजी तक ही सीमित नहीं है अपितु यह अंतर्मन को प्रकाशित करती है और जीवन को श्रद्धा से भर देती है। उक्त बातें भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने दीपावली के अवसर पर जामताड़ा नगर के विभिन्न पंडालों में हो रहे मां काली पूजा के मूर्ति दर्शन के उपरांत कहा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह एवं कई भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

AD POST

मंडल ने कहा आज के दिन भगवान श्री रामचंद्र लंका विजय कर स्वदेश अयोध्या वापस आए थे। रामचंद्र जी के अयोध्या वापसी पर अयोध्यावासी ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष के लोग दीया जलाकर रामचंद्र जी के भारत भूमि आगमन पर खुशियां मनाई थी। उसी दिन से परंपरागत तरीके से दीपावली मनाया जाता रहा है। यह त्योहार अंधकार को मिटाकर लोगों के जीवन में उजाला लाने वाला पर्व है। मंडल ने सभी को दीपावली का शुभकामना देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली का कामना किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने दीपावली पर जिले के सभी जिले वासियों के लिए मंगल कामना किया एवं सभी से आपसी भेदभाव मिटाकर मिलजुल कर त्यौहार मनाने एवं एक दीया शहीदों के नाम जलाने का आह्वान किया। मौके पर दिवेंद्र नायक, पप्पू चौधरी षष्टी माजी, मलय दास सहित कई भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More