
जामताड़ा। प्रतिनिधि जामताड़ा दौरे पर आये झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा से दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पुत्री सुजाता भैया ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके सुजाता भैया ने कहा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री से मिलकर काफी अच्छा लगा। सुजाता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे परिवार की पार्टी है। हमारे पिताजी ने सर्वप्रथम भाजपा के टिकट से जामताड़ा में भाजपा का झंडा लहराया था। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश औऱ प्रदीप वर्मा से उनका काफी मधुर संबंध था। सुजाता भैया ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, दुमका सांसद सुनील सोरेन ने दुमका रोड़ स्थित विष्णु भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके देहांत पर शोक प्रकट किया। मौके पर विष्णु भैया के दामाद हरि ओम, जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, मिहिजाम नगर अध्यक्ष कमल गुप्ता, पार्थो पाण्डे, राहुल कुमार, मुकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 05: परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करते पूर्व विधायक विष्णु भैया की सुपुत्री सुजाता भैया व अन्य



