
जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल का क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को मिहिजाम नगर का भ्रमण किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में हांसी पहाड़ी में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मिहिजाम नगर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के साथ-साथ नगर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं नगर महिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने एवं पार्टी के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा।


मंडल ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतिम चरण में अर्थात 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना महामारी से देश के लोगों को बाहर निकालने एवं महामारी के दौरान लॉकडाउन की अवधि में देश के लोगों को मुफ्त में अनाज, निःशुल्क टीकाकरण मुहैया कराने के लिए पोस्ट कार्ड के माध्यम से शुभकामना पत्र भेजने का आह्वान उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया। इस दौरान मंडल ने मोहल्ले के स्थानीय लोगों से मिला एवं हालचाल लिया। कार्यकर्ता भी मंडल से मिलकर काफी प्रसन्न दिखे। मौके पर जिला मंत्री संजू देवी, अनीता शर्मा मिहिजाम महिला मोर्चा नगर भाजपा अध्यक्ष रंजू देवी, नगर उपाध्यक्ष राकेश साहू , शंकर कापडी, गोरेलाल शर्मा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष चंचल सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

